123 ने अपने हौसले से कोरोना को किया परास्त नवंबर 05, 2020 • Snigdha Verma अब तक 18,829 पॉजिटिव, 17,291 की अस्पताल से छुट्टी, 1,470 का इलाज जारी नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 148 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 123 लोगों ने अपने हौसले से कोरोना को परास्त कर दिया। जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 148 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 18,829 हो गया है। जबकि 123 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 17,291 हो गई है।