कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत 54 कांग्रेसियों को मिली अग्रिम जमानत

हाथरस की बेटी के परिजनों से मिलने जा रहे नेताओं पर पुलिस ने की थी कार्रवाई


ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड्डू और जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित 54 कांग्रेसियों को अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी।


बीते दिनों हाथरस की बेटी के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गौरतलब है कि गत दिनों कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हाथरस जाने का प्रयास किया था। यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कई बार झड़प भी हुई थी। पुलिस द्वारा रोके जाने पर राहुल व प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के साथ एक्सप्रेस वे पर पैदल ही हाथरस के लिए चल दिए थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेसियों के साथ जमकर नोकझोंक व हाथापाई भी हुई थी। इस दौरान पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए हलका बल प्रयोग करना पड़ा था।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन