कांग्रेस ने हरौला में दिलाई 40 महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता

निठारी में संघठन सृजन की बैठक के बाद हरौला में हुआ कार्यक्रम


नोएडा। उत्तर प्रदेश में वर्ष-2024 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस के नेता जुट गए हैं। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुद्दीन, एआईसीसी दिनेश अवाना और जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष दानिश सैफी ने शनिवार को हरौला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उषा शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। उषा शर्मा के साथ 40 अन्य महिलाएं भी कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते हुए पार्टी में सम्मलित हुईं। उषा शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो भारत को एकसूत्र में पिरोने का काम करती है। कांग्रेस ही है, जो सभी धर्मों का सम्मान करती है। उनका लक्ष्य कांग्रेस और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करना है।


दूसरी ओर, संगठन सृजन अभियान के तहत नोएडा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा के निठारी स्थिति कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता चौधरी बाली सिंह अम्बावत ने की। सेन्ट्रल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने ब्लाक कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिये अपना आवेदन शहर अध्यक्ष शहाबुदीन, ब्लाक प्रभारी यतेन्द्र शर्मा और राम गुप्ता को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रमोद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नोएडा विधानसभा के हर बूथ पर पर कार्यकर्ताओं को तैनात कर नोएडा में भाजपा को टक्कर देने का कार्य करेगी। 


बैठक में एआईसीसी दिनेश अवाना, राजकुमार भारती सदस्य आल इंडिया कांग्रेस, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रवक्ता पवन शर्मा, पीसीसी रामकुमार तंवर, पीसीसी अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस गौतम अवाना, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस दानिश सैफी, उपाध्यक्ष डाक्टर सीमा, उपाध्यक्ष ललित अवाना, महासचिव जितेन्द्र अम्बावत, महासचिव सोविन्द्र अवाना, महासचिव रिजवान चौधरी, महासचिव संदीप सिसोदिया, सचिव विक्रम चौधरी, सचिव गुड़िया चौहान, ममूरा ब्लाक अध्यक्ष उदयवीर यादव, भंगेल ब्लाक अध्यक्ष रणवीर भाटी, जावेद खान, छात्र नेता राजकुमार मोनू, परमवीर लोहिया, पप्पू प्रधान, लीले चौधरी, सैन समाज जिला अध्यक्ष फतेह सिंह सैन, चमन शर्मा, हरिओम शर्मा, कैलाश शर्मा, शिवम शर्मा, बीरों देवी, अविनाश सिंह समाजसेवी, रोहित यादव, रोहित शर्मा, शशि अम्बावत, राधे अवाना, सचिन शर्मा, राहुल पंडित, गोपी, कश्यप, मुनेन्द्र शर्मा, शिवराज प्रधान, प्रेम सिंह सैन, पूरन सैन, मुन्ना जाटव, रमेश चाल्मीकी, नीरज अम्बावत, अमित अवाना और चौधरी करतार अवाना आदि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल