264 पॉजिटिव लोग चले गए स्वस्थ होकर अपने घर , एक की मौत

अब तक 15,913 पॉजिटिव, 14,619 की अस्पताल से छुट्टी, 1229 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 110 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 264 लोगों ने अपने हौसले से कोरोना को परास्त कर दिया। जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 110 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 15,913 हो गया है। जबकि 264 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 14,619 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 65 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 1229 लोगों का अभी जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा