24 घंटे में मिले 139 संक्रमित, 167 ने कोरोना को हराया

अब तक 15,327 पॉजिटिव, 13,738 की अस्पताल से छुट्टी, 1528 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 139 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 167 लोगों ने अपने हौसले से कोरोना को परास्त कर दिया। जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।


 


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 139 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 15,327 हो गया है। जबकि 167 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 13,738 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 61 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 1528 लोगों का अभी जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव

*योग, विचार और अभिव्यक्ति के संग — महिला शक्ति का उत्सव*

ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति जगा देती है आत्मा को