विस्फोटक स्थिति, रुकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना वायरस का संक्रमण, 24 घंटे में मिले 244 कोरोना संक्रमित

जिले में अब तक 11663 लोग संक्रमित, 9990 ने जीती जंग, 50 की मौत, 1623 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में 244 संक्रमितों के मिलने से प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया है। 


गौतमबुद्ध नगर में कुल 244 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11663 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 198 लोग कोरोना को परास्त अपने घर चले गए। इस तरह अब तक 9990 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 1623 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. 


 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव

*योग, विचार और अभिव्यक्ति के संग — महिला शक्ति का उत्सव*

ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति जगा देती है आत्मा को