महानगर कांग्रेस के सदस्यों ने दी प्रणब दा को विनम्र श्रद्धांजलि

आजाद भारत के महान नेता थे प्रणब दा : पुरुषोत्तम नागर 


नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। इस दौरान हुई सभा में पार्टी सदस्यों ने प्रणब दा को आजाद भारत का महान नेता बताया। 


महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुदीन ने कहा कि भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। वह हमारी यादों में हमेशा रहेंगे। 


युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रणब दा के जाने से एक युग का अंत हो गया। उनके निधन से भारतीय राजनीति को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। वह ताउम्र एक संत की तरह भारत माता की सेवा करते रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने पूर्व प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति में सर्वमान्य नेता थे।


इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव लियाकत चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुनीता सारदा, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, महासचिव अशोक शर्मा, महासचिव रिजवान चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा, सचिव विक्रम चौधरी, सुनैना सिंह और परवेज आदि मौजूद थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा