कृषि बिल के खिलाफ किसानों के भारत बंद को कांग्रेस ने दिया समर्थन

भाकियू के साथ धरने में भी शामिल हुए कांग्रेस नेता


नोएडा। किसान विरोधी बिल के खिलाफ किसान संघर्ष समन्यव समिति के भारत बंद के आह्वान को महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष सहाबुद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-15 नयाबांस में दुकानदारों से मार्केट को बंद करने का आह्वान किया। उसके बाद सेक्टर-14ए स्थित एंट्री गेट पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के धरने में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।


महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सहाबुद्दीन ने कहा कि कृषि बिल किसान को मजदूर बनाने वाला है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा और किसान की बात क्यों नहीं करते हैं। बिल को अलोकतांत्रिक तरीके से बिना चर्चा के पास करना लोकतंत्र की हत्या है। पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र अवाना ने कहा कि ये बिल किसान विरोधी है और पूरे देश का किसान परेशान है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार फिल्म सिटी बनाने का काम कर रही है, लेकिन प्रदेश का किसान अपनी बदहाली दूर करने के लिए संघर्ष कर रहा है। महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना ने भी किसानों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। पीसीसी सदस्य लियाकत चौधरी लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ तानाशाही कर रही है, जबकि हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में आम आदमी दुखी है और सरकार सिर्फ फीता काटने में व्यस्त है। 


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, वरिष्ठ नेता कुंवर नूर मोहम्मद, महासचिव सोविन्दर अवाना, जितेंद्र अम्बावत, पीसीसी अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार भारती, ऋषि गौतम, संजय तनेजा, सचिव विक्रम चौधरी, सचिव यतेन्द्र शर्मा, सचिव दया शंकर पाण्डेय, सचिव इंदरजीत तिवारी, दिनेश शर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष दानिश सैफी, महासचिव रिजवान चौधरी, अलीम ठेकेदार, साकिर सेफी, अंजार, सचिव उपदेश श्रीवास्तव, देविंदर प्रधान आदि उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल