केंद्रीय कृषि मंत्री का धन्यवाद करने पहुंचे सांसद एवं विधायक लोनी


नोएडा/गाज़ियाबाद : बागपत सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में लोनी विधायक  नंदकिशोर गुर्जर ने सैकड़ों किसानों के साथ बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का उनके आवास पर पगड़ी एवं फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।


विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि  प्रधानमंत्री एवं  कृषि मंत्री ने किसान विधेयक 2020 लाकर समस्त देश के किसानों को उन्नति की नई राह दिखाई है । इस विधेयक से किसानों को बिचौलियों एवं दलालों के हाथों लूटना नहीं पड़ेगा वह अपनी फसल को सीधा मनमाने दामों पर बड़ी कंपनियों को बेच सकेंगे। जिससे किसानों की आय दोगुनी तक होगी और उन्हें फसल का उचित दाम मिलेगा। इससे देश का किसान एवं ग्रामीण खुशहाल होगा और देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा।


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव

*योग, विचार और अभिव्यक्ति के संग — महिला शक्ति का उत्सव*

ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति जगा देती है आत्मा को