जीबी नगर में फिर कोरोना संक्रमितों का दोहरा शतक, 206 पॉजिटिव, 165 डिस्चार्ज

अब तक 10,916 लोग संक्रमित, 8856 लोगों की अस्पताल से छुट्टी, 1004 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या गुरुवार को फिर 200 के पास पहुंच गई है। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 206 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 10,916 हो गई है। जबकि 8856 लोगों ने महामारी को परास्त किया है। जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। 


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 206 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10,916 हो गया है। जबकि 165 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 8856 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 48 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 2004 लोगों का अभी जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल