चोटपुर के आश्रम कालोनी में हुई चौपाल पर चर्चा

 सरकार की नीतियों और जनप्रतिनिधियों से नाखुश हैं गांव के लोग


नोएडा। समाजवादी पार्टी के नेता आम जनता की तकलीफों को जानने के लिए चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चोटपुर के आश्रम कालोनी पहुंचे। वहां लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार के प्रति उनके नजरिये के बारे में जानकारी जुटाई। अधिकतर लोग सरकार से असंतुष्ट दिखे। 


समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह अवाना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चोटपुर के आश्रम कालोनी में चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम किया। श्री अवाना ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत हर हफ्ते क्षेत्र के एक गांव में चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम किया जाता है। इसमें गांव के लोगों से उनकी समस्याएं जानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दो गांवों बरौला और असगरपुर में यह कार्यक्रम हो चुका है। इन गांवों के लोग छोटी-छोटी समस्याओं से ग्रस्त हैं। नाली, सड़क, खड़ंजा, पानी और बिजली आदि की समस्याओं से ग्रामीण दोचार हो रहे हैं। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। गांवों के लोग जनप्रतिनिधियों से भी नाखुश हैं। उनका कहना है कि वे आते ही नहीं और समस्याओं से उनका कोई सरोकार ही नहीं है। 


देवेंद्र सिंह अवाना ने बताया कि चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम का मकसद गांव और ग्रामीणों की समस्याओं का संकलन कर उसे पार्टी नेतृत्व के पास भेजना है, जिससे उसके समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जा सकें। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। श्री अवाना ने बताया कि मंगलवार को आश्रम कालोनी के लोगों की भी सड़क, नाली, बिजली, पानी और सफाई की समस्याएं मुख्य हैं। 


इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, हीरा लाल यादव, बलराम चंद, संजय पंडित, सलीम खान, संजय झा, रमेश सिंह, राजेन्द्र कुमार, विकास कुमार, सुरेश मिश्रा, विवेक पाल और विपिन कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल