भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

महिला मोर्चा ने मरीजों के बीच वितरित किए फल 


नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपाइयों ने गुरुवार को केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा महिला मोर्चा ने मरीजों व गरीबों में फल वितरित किए।


सेक्टर-35 स्थित भाजपा नोएडा महानगर के कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। भाजपाइयो ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य जनभावना का रहा है। इसलिए उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के तहत भाजपाइयों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 


पार्टी कार्यालय पर केक काटने के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल और झुग्गी बस्ती में फलों का वितरण किया। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, चन्दगीराम यादव, उमेश त्यागी, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र नागर, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, युद्धवीर चौहान, पूनम सिंह, अनु शर्मा, गिरजा सिंह, प्रज्ञा पाठक, गीता चोपड़ा, शारदा चतुर्वेदी, रामनिवास यादव, विपुल शर्मा, चमन अवाना, दुलीचंद, प्रदीप बहल, गिरीश कोटनाला, मुकेश शर्मा, रजत शर्मा उमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहेे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन