भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, कई दिग्गज किनारे, कई को प्रमोशन

 बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के अगले दिन पार्टी ने की नई टीम की घोषणा


बिहार चुनाव संचालन समिति में भी पार्टी के कई दिग्गज शामिल


नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के अगले ही दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी जिस टीम की घोषणा की है, उसमें भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पश्चिम बंगाल में भाजपा के चर्चित चेहरे मुकुल रॉय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वहां से सांसद राधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। 


भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के चर्चित चेहरा कैलाश विजयवर्गीय को महामंत्री बनाया गया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में ही नई टीम की घोषणा होनी थी, लेकिन कोरोना संकट के चलते इसे टाल दिया गया था। यूपी के अमित मालवीय को राष्ट्रीय आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। सांसद राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। 


नई टीम से राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इनके अलावा भी कई दिग्गज नेताओं को बाहर किया गया है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यभक्ष बनाए गये हैं। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है। जबकि अन्य राज्यों से एक-एक नेता को ही जगह मिली है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब के अमृतसर से तरुण चुग को प्रमोशन मिला है। तरुण पहले राष्ट्रीय सचिव थे, उन्हें अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। तरुण फिलहाल अंडमान निकोबार के प्रभारी हैं।


नई टीम में नए चेहरे :


भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरंदेश्वरी, सिटी रवि, तरुण चुग, दिलीप सैकिया महासचिव बनाए गए हैं। जबकि तेजस्वी सूर्या को बीजेवाईएम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 


राज्यवर्धन सिंह राठौड़ प्रवक्ता और अनिल बलूनी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। लाल सिंह आर्य पार्टी के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष होंगे। जबकि तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को नई कार्यकारिणी में सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।


बीजेपी की इस नई टीम में हर राज्य को बराबर की भागीदारी दी गई है। साथ ही इसमें सभी राज्यों से युवाओं और महिलाओं को भी पार्टी संगठन में जिम्मेदारी निभाने का मौका दिया गया है। युवाओं को तरजीह देने का संकेत देते हुए पार्टी ने तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया है।


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का एलान ऐसे वक्त में किया है जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। यही नहीं देश के कई राज्योंन में लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव भी होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को पूर्ण होगा। जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।


बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर भी उपचुनाव होने वाले हैं। मध्य प्रदेश में पहले कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई समर्थक विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद भाजपा को मौका मिला और उसने शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में सरकार का गठन किया। 


बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने हाल ही में नई टीम की घोषणा की थी। इसके लिए पार्टी ने कई कमेटियों का गठन किया है। बिहार चुनाव प्रबंधन समिति की कमान जहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को सौंपी गई है, वहीं देवेश कुमार को सह-संयोजक प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इस चुनावी कमेटी में पार्टी के सारे सांसद, राज्य सरकार के भाजपा कोटे के मंत्री और कोर कमेटी के सदस्यों को भी शामिल किया गया है।


बिहार चुनाव प्रबंधन समिति की कमान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय संभालेंगे। इसमें आवास, परिवहन, हेलीकॉप्टर, मीडिया, सोशल मीडिया समेत कई उप कमेटी बनाई गई है। प्रचार समिति की कमान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पास होगी जबकि कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई है।


बिहार के चुनाव संचालन समिति में नित्यानंद राय (संयोजक), देवेश कुमार (सह संयोजक), डॉ. संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, रविशंकर प्रसाद, राज कुमार सिंह, राधामोहन सिंह, गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय, नागेंद्र, शिव नारायण, डॉ. सीपी ठाकुर, रेनू देवी, राजीव प्रताप रुड़ी, राम कृपाल यादव, रमा देवी, अशोक कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, गोपाल जी ठाकुर, अजय निषाद, जनार्दन सिग्रीवाल, छेदी पासवान, सुशील कुमार सिंह, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे, विवेक ठाकुर, राकेश सिन्हा, आरके सिन्हा, सुरेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, राणा रणधीर सिंह, राम नारायण मंडल, विनोद नारायण झा, विजय कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, ब्रिज किशोर बिंद, ऋतुराज सिन्हा, ओम प्रकाश यादव, वीरेंद्र चौधरी, हरी मांझी, संजय पासवान, विश्वमोहन कुमार, आदित्य नारायण पांडेय, राजन कुमार सिंह, अशोक अग्रवाल, कृष्ण कुमार ऋषि, सुमन महासेठ, अमृता भूषण, शीला प्रजापति, विजेन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र गढ़वाल, सीता सिन्हा, श्यामा सिंह, प्रेम रंजन पटेल, अर्जुन मंडल, संजय सरावगी, गायत्री यादव, भागीरथी देवी, सुखदा पांडेय, पिंकी कुशवाहा, सम्राट चौधरी, अर्जुन साहनी, रूपनारायण मेहता, कामेश्वर चौपाल, राजेन्द्र चौपाल, और शिवेश कुमार राम को शामिल किया गया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा