भाजपा का मूलमंत्र ही जनसेवा है : जेपी नड्डा

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बीजेपी अध्यक्ष ने की सेवा सप्ताह की शुरुआत


ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की शुरुआत की। यह कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत के लिए आयोजित सभा में जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र ही जनसेवा है। इसलिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को जनसेवा के भाव से ही जनता की सेवा करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया और गरीबों को फलों का वितरण किया। इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष का सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर जोरदार स्वागत किया। 


दादरी क्षेत्र के छपरौली गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह की शुरुआत के लिए आयोजित सभा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों के


दौरान केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। नरेंद्र मोदी सरकार जन सरोकारों वाली सरकार है। उन्होंने दिन-रात काम करके देश में गरीब, दलित, पिछड़ों और वंचितों के लिए अवसर पैदा किए हैं। आज 14 से 20 सितम्बर तक हम लोग मोदी जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रहे हैं। 


जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के माध्यम से सेवा का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम देखें तो नरेन्द्र मोदी के जीवन में सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है। देश की सेवा, जनता की सेवा, दलितों, शोषित और पिछड़े वर्गों की सेवा, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा, ये उनके जीवन का ध्येय रहा है। ये लक्ष्य नरेंद्र मोदी का बचपन से था। इसलिए भाजपा ने तय किया है कि प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, फलों का वितरण, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, रक्तदान के कार्यक्रम होंगे। एक जिले में कम से कम 70 दिव्यांगों को उपकरण देने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान किसी भी तरह से वंचित वर्ग की सेवा करके उन्हें यह एहसास दिलाना है कि भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकार उनके लिए काम कर रही है।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों के दौरान देश ने भीतरी और बाहरी विरोधी ताकतों पर बड़ी जीत हासिल की है। देश की तरक्की में बाधा बन रही वजहों को खत्म करने में कामयाबी हासिल की है। नरेंद्र मोदी के रूप में देश सुरक्षित और मजबूत हाथों में है। सभा को उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह और दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा ने पौधारोपण किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने गांव में 70 दलित परिवारों को फलों का वितरण किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल