आंकड़ा 11000 पार, आज मिले 134 संक्रमित

अब तक 11,050 लोग पॉजिटिव, 9127 लोगों ने कोविड को हराया, 1868 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। एक ओर जहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। वहीं एक दिन रिकार्ड 271 लोगों ने कोविड को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 134 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 11,050 हो गई है। जबकि 9127 लोगों ने महामारी को परास्त किया है। जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। 


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 134 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 11,050 हो गया है। जबकि 271 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 9127 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 48 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 1868 लोगों का अभी जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल