प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा भाटी के परिवार को भेजी पांच लाख की आर्थिक मदद

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव ने सौंपी मदद 


नोएडा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के डेरी स्कैनर गांव पहुंचा और बीते दिनों सड़क हादसे में मारी गई सुदीक्षा भाटी के परिजनों को प्रियंका गांधी की ओर से शोक संदेश और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। 


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रोहित चौधरी ने प्रियंका गांधी और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का धन्यवाद किया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सुदीक्षा भाटी के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सुदीक्षा भाटी के परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद करने को तैयार रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वर्गीय सुदीक्षा भाटी के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उत्तर प्रदेश सरकार से हम मांग करते हैं कि इस परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दी जाए। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय सुदीक्षा भाटी गौतमबुद्ध नगर जिले के साथ ही पूरे देश की शान थी। हम सब को इस दुख की घड़ी में उनके परिवार का साथ देना है। सुदीक्षा भाटी का जाना हमारे पूरे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। 


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, प्रदेश सचिव विदित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागर, पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अवाना, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, उपाध्यक्ष ललित अवाना, महासचिव अशोक शर्मा, पूर्व मंत्री संतीश शर्मा के अलावा जिला उपाध्यक्ष शाहिद, पारूल चौधरी, जिला महासचिव चंद्रमल वाल्मीकि, जिला महासचिव सुमन भाटी, संजीव शर्मा, नसीम खान, पुनीत मावी, कपिल भाटी, अनिल खारी, रविवार सोया, राजेश वाल्मीकि, रविंदर जाटव आदि मौजूद थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल