गौतमबुद्ध नगर :24 घंटे में 121 संक्रमित, 87 ने कोविड को परास्त किया

 जिले में अब तक 7726 पॉजिटिव, 6682 स्वस्थ हुए, 1002 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन जिला प्रशासन की मेहनत को कोरोना वायरस का संक्रमण झटका दे रहा है। शनिवार को बीते 24 घंटे में 121 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 87 लोग कोरोना को परास्त कर अपने घरों को चले गए। फिलहाल कुल 1002 लोगों का इलाज अभी जारी है। जिले में महामारी से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। 


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से शनिवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 121 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 7726 हो गई है। दूसरी ओर, 87 लोग कोरोना को परास्त कर अपने घर चले गए। इसके साथ ही कोविड-19 को मात देने वाले लोगों का आंकड़ा 6682 हो गया है। 


गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन आम जनता के सहयोग से महामारी पर प्रभावी अंकुश लगाने की ओर बढ़ रहा है। लेकिन, कोरोना को हराने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद