आज का दिन ऐसा, जैसे रामराज्य की स्थापना हो गई : विधायक

 नोएडा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभ्ूमि मंदिर के भूमि पूजन एवं षिलान्यास के शुभ अवसर पर सेक्टर-19 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने पूजा अर्चना कर भगवान श्रीराम का अभिषेक किया। इस दौरान कीर्तन के माध्यम से श्रीराम नाम की अमृत वर्षा से भक्त भाव-विभोर हो गए।


सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भगवान श्रीराम के मंदिर शिलान्यास पर भक्तों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युगों-युगों से चले आ रहे मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो गया। विधायक पंकज सिंह ने भी नोएडावासियों को इस पावन दिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐसा है, जैसे रामराज्य की स्थापना हो गई है। हम मार्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पदचिह्नों पर चलकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे।


इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष अतुल मित्तल, रामकुमार शर्मा, रमेश कुमार, संजय बाली, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, रवि मिश्रा, डिम्पल आनंद, प्रमोद रंगा, हरीश मिश्रा, गिरिजा सिंह, नमिता बाली, गीता चोपड़ा, गणेश जाटव, चन्दगीराम यादव, उमेश त्यागी, लोकेश कश्यप, अशोक मिश्रा, धर्मेन्द्र चौहान, अर्पित गोयल, सचिन अम्बावत, अनिल गुप्ता, राजीव गर्ग, सुशील भारद्वाज, अल्पेश गर्ग, गिरीश कोटनाला आदि उपस्थित रहे। पंडित वीरेन्द्र नन्द ने मंत्रोच्चारण किया।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल