सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूम–धाम से मनाया  अखिलेश  का जन्मदिन




ग्रेटर नोएडा। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में समाजवादी नेता व पूर्व सचिव जगबीर नम्बरदार के नेतृत्व में सादोपुर की झाल स्थित कार्यालय पर केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई दी और अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाये। साथ ही सामाजवादी पार्टी का आह्वान जन जन तक पहुंचाने का शुभारंभ किया।

 

इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजपाल राठी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने जनता को जख्म दिये हैं। जबकि योगी सरकार ने लोगों को बांटने का काम किया। कोविड–19 महामारी, बेरोजगारी और ‘आर्थिक तूफान' के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके मोदी सरकार ने आम लोगों  की कमर तोडने का काम किया है। आसमान छूती महंगाई ने एक ओर जहां कम आयवालों की कमर तोड़ दी है, वहीं मीडियम क्लास के परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है। जोड़-तोड़ कर घर का बजट बना रहे हैं, पर हर कटौती के बाद भी पानी सिर से ऊपर हो जा रहा है। गरीबों के निवालों पर भी आफत आ गयी है। मंहगाई से कराह रहा आम आदमी सरकार को कोस रहा है।
       इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजपाल राठी‚ पूर्व सचिव दीपक नागर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित सिंह बैसोया, अमित नागर बादलपुर, विकास गुर्जर, निरंकार प्रधान, बबलू, विक्रम फौजी, हैप्पी पँडित, विनीत प्रधान, अशोक आर्य, किरपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे मौजूद रहे।


 

 




 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल