ओमबीर यादव फिर बने युवा कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष

नोएडा। बहलोलपुर निवासी ओमबीर यादव को एक बार फिर युवा कांग्रेस का पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद पश्चिम प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमबीर यादव ने कहा कि युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। ओमबीर यादव ने कहा कि प्रदेश का युवा कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है। प्रदेश सरकार ने युवाओं से रोजगार और सुगम व्यापार को जो वादा किया था, वो पूरा होता नहीं दिख रहा है।


उन्होंने कहा कि पार्टी से युवाओं को जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उनका मकसद वर्ष-2022 में प्रस्तावि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्तासीन करना है, जिससे प्रदेश विकास के पथ पर चल सके। अपनी नियुक्ति के लिए ओमबीर यादव ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार व्यक्त किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने ओमबीर यादव की नियुक्ति को पार्टी का सही फैसला करार दिया और इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल