नोएडा के सेक्टर-15 में अकेले रह रही 70 साल की महिला की हत्या

 मामले की जांच के लिए बनाई पांच टीमें, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य


नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-15 के बी-49 में रहने वाली 70 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके बाथरूम में मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अभी हत्या के कारणों के बाबत अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।


एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि डी-49 सेक्टर-15 के ग्राउन्ड फ्लोर में 70 वर्षीय संतोष नाम की महिला अकेले रहती थी। दूसरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। बुधवार की सुबह बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बाथरूम से 70 साल की संतोष की लाश मिली।


उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा खुला था। इसे देखकर लगता है कि घटना में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


एडीसीपी ने बताया कि महिला के पति सीपी सिंह दिल्ली में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हुए थे। कुछ समय पहले उनकी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि महिला के तीन बेटे हैं, लेकिन वे सभी विदेश में रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की कई एंगिल से जांच की जा रही है। हत्या के करणों की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या लूटपाट के लिए की गई है या इसके पीछे कोई प्रापर्टी विवाद है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल