नियम विरुद्ध हो रही कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी : पुरुषोत्तम नागर    

 यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान


नोएडा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम की नियम विरुद्ध गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने सेक्टर-15 नयाबांस स्थित स्टेट कोआर्डिनेटर एवं पीसीसी सदस्य लियाकत चौधरी के कार्यालय पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने दस्तखत कर गिरफ्तारी का विरोध किया और उन्हें अतिशीघ्र रिहा करने की मांग की। 


महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुदीन ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। गौतमबुद्ध नगर जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोतम नागर ने कहा कि कांग्रेस के संघर्ष से घबराकर प्रदेश सरकार नियम विरुद्ध कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।  


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि शाहनवाज आलम को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने से घबराता नहीं है। गौतमबुद्ध नगर के अल्पसंख्यक चैयरमेन सेफ खान ने कहा कि शाहनवाज आलम की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।


इस मौके पर डॉ. इमरान खान, गुड्डू खान, पूर्व सचिव विक्रम चौधरी, असरफ खान, सलीम, नदीम, सुंदर और दयानंद आदि उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

मिनी मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से मनाई गयी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती