रुकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना वायरस का संक्रमण, 24 घंटे में मिले 74 कोरोना संक्रमित

गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में मिले 74 कोरोना संक्रमित, दो की मौत, 28 डिस्चार्ज 


 जिले में अब तक 1171 लोग संक्रमित, 606 ने जीती जंग, 16 की मौत, 551 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 74 संक्रमितों के मिलने से प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1171 हो गई है। इनमें 85 क्रॉस नोटिफाइड हैं। इस बीच, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद 28 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 606 हो गई है। फिलहाल 551 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 


डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में कुल 74 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1171 हो गई है। जिले में क्रॉस नोटिफाइड मरीजों की संख्या भी बढ़कर 85 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 28 लोग कोरोना को परास्त अपने घर चले गए। इस तरह अब तक 606 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 551 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। डॉ. दोहरे ने बताया कि गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई। 


डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में 85 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं। इनमें 30 मरीज दिल्ली के, 13 गाजियाबाद, एक आंध्र प्रदेश, 01 वेस्ट बंगाल, 01 आगरा, 02 हापुड़, 11 बुलंदशहर, 02 अलीगढ़ और 01 हरियाणा के हैं। 10 मरीजों की दो बार एंट्री हुई है। जबकि 13 मरीज की एंट्री पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थानों पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है। उनमें ममूरा, निठारी, सर्फाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कुल 679 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उनमें 13 लोगों को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 


डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि 15 जून को दो लोगों की मौत हुई थी। उनमें सेक्टर-76 निवासी 74 साल के व्यक्ति और सेक्टर-31 के निठारी निवासी के व्यक्ति थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह गाजियाबाद निवासी 51 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गुरुवार को ही दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी 69 साल के व्यक्ति की भी मौत हुई है। वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे। ये दोनों मरीज दिल की बीमारी से पीड़ित थे। 


सर्विलांस ऑफिसर ने बताया कि जेवर निवासी 87 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी। वह हाइपर टेंशन और दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-73 निवासी 26 साल के युवक की भी मौत हुई है। उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे। डॉ. दोहरे ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 के छिजारसी गांव के रहने वाले 53 साल की महिला और दादरी निवासी 65 साल की महिला की भी मौत हुई है। इन दोनों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।   


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा