पर्यावरण को स्वच्छ रखने का कारगर उपाय है पौधारोपण : कल्पना सक्सेना

 पीएसी ने की एक व्यक्ति-एक वृक्ष अभियान की शुरुआत


पर्यावरण है सबकी जान, वृक्ष लगाकर करो इसका सम्मान 


ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को 49वीं वाहिनी पीएसी ने एक व्यक्ति एक वृक्ष अभिान की शुरुआत की। इस दौरान पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने व पेड़-पौधों को न काटने देने का संकल्प लिया गया।


49वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक कल्पना सक्सेना ने सभी अधिकारी और  कर्मचारियों को पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक वृक्ष कार्यक्रम का मकसद लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कल्पना सक्सेना ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण लगाया गया लॉकडाउन बेशक तकलीफदेह रहा, लेकिन इसने पर्यावरण को पुनर्जीवित कर दिया। हमारी भी कोशिश यही होनी चाहिए कि हम पर्यावरण को हर हाल में स्वच्छ रखें। इसके लिए पौधारोपण सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा रोपने से ही हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है। हमें उस पौधे को पाल-पोसकर बड़ा करना होगा। 


इस अवसर पर उप सेनानायक राममोहन सिंह, सहायक सेनानायक स्नेहलता, अलका सिंह, सैन्य सहायक ममता कुरील, क्वार्टर मास्टर रामशरण सिंह, पीपल ट्री प्लांटेशन फोरम दिल्ली की डायरेक्टर राजलक्ष्मी श्रीवास्तव, सुशील कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार मलिक, कंपनी कमांडर राजेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर महेंद्र कुमार शर्मा, सूबेदार शिविर पाल और प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा