नोएडा में आज 21 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले, आंकड़ा 653 पर पहुंचा

नोएडा। नोएडा में कोरोना अपना विकराल रूप धरता जा रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आज फिर कोरोना के नए 21 संक्रमित केस मिले हैं, जिससे कुल आंकड़ा बढ़कर 653 तक जा पहुंचा है।जबकि टोटल केस इंक्लूडिंग नोटिफाइड मरीज 701 हैं। आज शारदा हॉस्पिटल से 10 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि क्रॉस नोटिफाइड केस 48 है। जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है। टोटल एक्टिव मरीज 221 हैं।


आज सेक्टर 41 नोएडा से 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जबकि सेक्टर 44 नोएडा से 49 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 5 नोएडा से 56 वर्षीय पुरुष, कुलेसरा ग्रेटर नोएडा से 64 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 49 नोएडा से 45 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 107 नोएडा से 40 वर्षीय महिला, सेक्टर 44 नोएडा से 35 वर्षीय पुरुष, नगला चरणदास से 49 वर्षीय पुरुष, बिशनपुरा नोएडा 52 वर्षीय महिला, अरिहंत आरडीएन ग्रेटर नोएडा से 75 वर्षीय वृद्ध महिला, स्टेलर जीवन ग्रेटर नोएडा से 50 वर्षीय महिला, सेक्टर 49 नोएडा से 50 वर्षीय पुरुष, अरिहंत आर्डन, ग्रेटर नोएडा से 8 वर्षीय बच्चा, सेक्टर 63 नोएडा से 27 वर्षीय महिला, कुलेसरा से 42 वर्षीय पुरुष, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा से 22 वर्षीय पुरुष, 41 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय लड़की कोरोना संक्रमित पाई गई है, जबकि डेल्टा 1 ग्रेटर नोएडा से 24 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित मिला है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा