कोविड-19 के ठीक हुये रोगियों की संख्या सक्रिय मामलों की तादाद से 58 हजार से अधिक,2,27,755 रोगी ठीक हुये

रिकवरी दर सुधर कर 55.49 प्रतिशत हुई, कुल 2,27,755 रोगी ठीक हुये


कुल 981 लैब, कुल जांच 68,07,226, कल 1,90,730 जांच हुईं


 नई दिल्ली : कोविड-19 के ठीक हो रहे रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक कुल 2,27,755 रोगी ठीक हुये हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 13,925 रोगी स्वस्थ हुये। इसके फलस्वरूप रिकवरी दर में हुये और सुधार से यह बढ़ कर55.49 प्रतिशत हो गयी है।


     वर्तमान में 1,69,451 कुल सक्रिय मामले हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। कोविड-19 के ठीक हुये रोगियों की संख्या सक्रिय मामलों की तादाद से 58 हजार 305 ज्यादा है। इससे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावशीलता का पता चलाता है।


     जांच ढांचे में निरंतर विस्तार से सरकार प्रयोगशालाओं की संख्या 722 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या 259 हो गयी है, कुल 981 संख्या है।


     रीयल टाइम आरटी-पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालायें 547 हैं जिनमें 354 सरकारी और 193 निजी हैं।


     टरु एनएटी आधारित जांच प्रयोगशालायें 358 हैं जिनमें 341 सरकारी और 17 निजी हैं।


          सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालायें 76 हैं जिनमें 27 सरकारी और 49 निजी हैं।


     जांच किये जा रहे नमूनों की तादाद भी बढ़ती जी रही है।पिछले 24 घंटों में 1,90,730 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 68,07,226 नमूनों की जांच की गयी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल