कोारोना ने ली अबतक 10 की जान,आज मिले 16 नए मरीज

नोएडा। नोएडा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज 16 कोरोना संक्रमित केस मिलने से कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या 707 पर पहुंच गई है, जबकि क्रॉस नोटिफाइड केस मिलाकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 761 है। आज 54 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है तथा अब तक 477 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 220 है और अबतक 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है।


आज स्वास्थ विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि बिलासपुर नोएडा से 22 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसी तरह से सेक्टर 73 नोएडा से 38 वर्षीय पुरुष, सबोरी नोएडा से 38 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 128 नोएडा से 42 वर्षीय पुरुष, फेस टू ग्रेटर नोएडा से 37 वर्षीय महिला, कासना से 21 वर्षीय पुरुष, गौर सिटी फर्स्ट ग्रेटर नोएडा से 37 वर्षीय महिला, ग्रेटर नोएडा से 49 वर्षीय पुरुष, बदौली बांगर से 50 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 49 नोएडा से 74 वर्षीय पुरुष, इको विलेज नोएडा से 32 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 76 नोएडा से 61 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 122 नोएडा से 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 6 नोएडा से 67 वर्षीय पुरुष एवं ग्रेटर नोएडा से 30 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि