जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया कांग्रेसियों ने

जेल का डर दिखाकर सेवा से रोक नहीं सकती भाजपा : कांग्रेस


 सेवा सत्याग्रह के तहत कांग्रेसियों ने कराया 400 लोगों को भोजन


नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के कार्यकर्ताओं ने सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-35 स्थित मोरना बस डिपो के पास जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 300 से 400 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 


महानगर कांग्रेस के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से शनिवार को रसोई की शुरुआत की गई। इस रसोई के माध्यम प्रतिदिन 300 से 400 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि इस रसोई के माध्यम से कांग्रेस का संदेश है कि वह सेवा में विश्वास रखती है। कांग्रेस का मकसद देश के गरीब मजदूर को न्याय दिलाना है, उसकी सेवा करना है। 


महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन ने बताया कि कांग्रेस ने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की है और ना ही कभी सत्ता का दुरुपयोग किया है। कांग्रेस ही देश का भविष्य है। आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश हित में काम किया है। एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना ने कहा कि भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता के विरोध एवं कांग्रेसियों के पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को अतिशीघ्र रिहा करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। 


युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित अवाना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू एवं अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांगों को लेकर सेवा सत्याग्रह 12 जून तक चलेगा। जेल का डर दिखाकर भाजपा कांग्रेसियों को सेवा करने से रोक नहीं सकती। 


रविवार को सेवा करने वालों में प्रवक्ता पवन शर्मा, एआईसीसी राजकुमार भारती, पीसीसी प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, नरेन्द्र भाटी, जितेंद्र अंबावत, सोमिंद्र अवाना और रिजवान चौधरी आदि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद