भाजपा ने की दिल्ली सहित कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

 विष्णुदेव छत्तीसगढ़ और एस. तिकेंद्र संभालेंगे मणिपुर की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल हैं। उनके स्थान पर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो और राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ और एस. तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होंगी।

दिल्ली में मनोज तिवारी को हटाकर भाजपा ने जिसे दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उनका नाम आदेश गुप्ता है। आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नार्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को हटाकर भाजपा ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी।

पार्टी प्रमुख ने छत्तीसगढ़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से यह पत्र जारी किया गया है।




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

*विद्याधारा* स्कूल के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों को *120 यूनिफार्म गर्म स्वेटर्स* का वितरण