कोरोना से नोएडा में पहली मौत, प्रशासन मेंं हड़कंप

 


नोएडा। नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। इससे अबतक जिले में कोरोना मरीजों के सफल ईलाज के बीच यह कड़ी टूट गई। इस मौत के  बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


स्वास्थ विभाग के मुताबिक, एक 60 वर्षीय बुजुर्ग नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में तबीयत खराब होने कारण गुरुवार को भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। मृतक सेक्टर 22 के निवासी बताये गये हैं। जांच के दौरान वे कोरोना पॉज़िटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह 3 बजे उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से होने वाली यह पहली मौत है। अब तक 202 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 109 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है, जबकि 93 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। गौतमबुद्ध नगर में अभी तक 3854 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। साथ ही 366 लोगों को क्वारंटाइन किया हुआ है।


बता दें कि  कोरोना वायरस के देश में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे के भीतर 3,390 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 56 हजार को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार ( 8 मई) को कोविड-19 के मामले बढ़कर 56,342 पहुंच गए हैं। इनमें से 37916 लोगों का इलाज अभी चल रहा है। इससे ठीक होने वालों की संख्या 16,540 है, जबकि 1,886 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल देश में रिकवरी रेट 29.35 प्रतिशत है। कोरोना के कारण पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हो चुकी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल