कोरोना का कहर जारी , नोएडा में 6 लोग फिर मिले संक्रमित

 


नोएडा। नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार कोरोना
पॉजिटिव मरीजों का इजाफा होता जा रहा है। आज फिर कोरोना के 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार कोरोना संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 236 पर पहुंच गया है।
 
आज कुल 67 रिपोर्ट प्राप्त हुए जिसमें से 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर 7  और सेक्टर 12 में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर सील कर दिया गया है। इसके अलावा जेवर के बांगर गाँव में एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एसडीएम ने बांगर गाँव को सील कर दिया है।
गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  236 तक जा पहुंची है। एक मरीज उम्र 34 वर्ष सेक्टर 66 नोएडा से पॉजिटिव पाया गया है। जबकि एक महिला मरीज सेक्टर 76 उम्र 30 वर्ष नोएडा से पॉजिटिव पाई गई। एक व्यक्ति उम्र 30 वर्ष ग्रेटर नोएडा जेवर से पॉजिटिव पाया गया है। एक व्यक्ति उम्र 51 वर्ष सेक्टर 5 नोएडा से पॉजिटिव पाया गया है। एक व्यक्ति उम्र 24 वर्ष सेक्टर 8 नोएडा से पॉजिटिव पाया गया है तो एक व्यक्ति उम्र 22 वर्ष सेक्टर 12 नोएडा से पॉजिटिव पाया गया है।


आज जिले में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। कुल मरीजों की संख्या 236 तक पहुंच चुकी है और एक्टिव केस है 90 है। 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं पर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 143 तक पहुंच चुकी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि