किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमकी देकर एक वर्ष से कर रहा था दुष्कर्म

 

नोएडा। थाना फेज-दो की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की शुरुआत एक वर्ष पहले हुई थी। 

 

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 26 मई को एक युवक ने जानकारी दी कि उसकी 17.5 वर्षीय बहन अपनी बड़ी बहन के साथ भंगेल में किराये के मकान में रहती थी। एक वर्ष पहले भंगेल के ही रहने वाले चांद उर्फ मुरस्लीन ने उसकी बहन को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई ने बताया कि चांद के दोस्त थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सोरखा गांव निवासी शान उर्फ सोनू ने उसकी बहन का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।   

 

आरोप है कि उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चंाद उर्फ मुरस्लीन उसकी बहन के साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। लॉकडाउन में पीड़िता अपने गांव चली गई थी। उसी दौरान आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो वाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दी। पीड़िता के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस को जानकारी देने पर उसके पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। इस शिकायत के बाद हरकत में आई थाना फेज-दो की पुलिस ने दोनों की आरोपियों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी 26 वर्षीय चांद उर्फ मुरस्लीन और नोएडा के सोरखा गांव निवासी शान उर्फ सोनू शामिल है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा