हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर आठवले ने दी बधाई

नईदिल्ली ।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले )के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर  बधाई दी और कहा कि विश्व मे भारत देश का सम्मान बड़ा है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे  है और विश्व के कई देशों ने भारत देश के प्रयासों की सराहना भी की   है  । श्री आठवले ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से दूरभाष पर वार्ता करके विश्व स्वास्थ्य संगठन में जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी और कहा कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है । श्री आठवले ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)के देश भर के लाखों कार्यकर्ताओ की ओर से डॉ हर्षवर्धन  को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की आपके नेतृत्व में कोरोना महामारी  में रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जायेगे ।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन