गौतमबुद्ध नगर में डबल शतक पार कर गया पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

नोएडा में कोरोना का खौफ़ बरकरार 


नोएडा।  नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का खौफ जारी है। आज गौतमबुुद्ध नगर  जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दोहरे शतक से पार कर गया  है। आज यहां 10 नये कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जबकि कल कोई रिपोर्ट नहीं मिला था।


आज तीन कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले ग्रेटर नोएडा शारदा हॉस्पिटल से पाए गए हैं, जहां पर तीन व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें पॉजिटिव मरीज 20,22 व 27 वर्ष के हैं। तीन मामले  ग्रेटर नोएडा नट मड़ैया गांव से भी आए हैं, जहां पर 3 महिला पॉजिटिव पाई गई है। उसमेें 4  वर्षीय बच्ची, 15 वर्षीय लड़की व 33 वर्षीय महिला शामिल है।


दो कोरोना संक्रमित के मामले सेक्टर 137 फेलेक्स हॉस्पिटल से पाए गए हैं, जहां पर 20 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है। सेक्टर 8 से 17 वर्षीय लड़की कोरोना संक्रमित मिली है, तो सेक्टर 15 से 55 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है।


आज गौतमबुद्ध नगर में 10 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले में लगातार कोरोनावायरस पैर पसार रहा है। नोएडा अब 202 तक संक्रमितों का मामला पहुंच गया है।आज जांच के 124 मामले सामने आए, जिसमें 10 पॉजिटिव व 114 निगेटिव थे। 109 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 93 मरीजों का ईलाज किया जा रहा है।। जबकि 366 क्वारन्टीन में हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल