छह माह से पेंशन न मिलने से दाने-दाने को मोहताज बुजुर्ग महिला 







नेफामा ने सीएम अरविंद केजरीवाल से लगाई मदद की गुहार

 

ग्रेटर नोएडा/ नई दिल्ली। बीते छह माह से पेंशन नहीं मिलने से दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली 60 वर्षीय महिला दाने-दाने को मोहताज हो गई है। उन्होंने बैंकों और संबंधित विभागों के कई चक्कर लगाए, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। अब नेफोमा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पेंशन जारी करने की मांग की है। 

 

नेफोमा की महासचिव रश्मि पाण्डेय ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी में 60 वर्षीय गीता गिरी रहती हैं। वर्ष-2009 में ट्रक की टक्कर से उनके पति की मौत हो गई थी। उससे पहले वर्ष-2007 में उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। गीता गिरी पर ही बहू और उनके दो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी है। उसी पेंशन से ही उनका गुजारा होता है। बहू एक पार्लर का छोटा-मोटा काम करती है। लेकिन, लॉकडाउन के कारण वह भी ठप पड़ा हुआ है।  

 

रश्मि पाण्डेय ने बताया कि बीते छह माह से गीता गिरी को पेंशन नहीं मिली है। जबकि पेंशन से ही घर का गुजारा चलता था। पेंशन न मिलने से वे दाने-दाने की मोहताज हो गई हैं। गीता गिरी बैंक के चक्कर लगाकर थक चुकी हैं। उन्होंने अब नेफोमा टीम के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगायी है।


 

 



 



 















जवाब देंफ़ॉरवर्ड करें







इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि