कांस्टीट्यूशन क्लबऑफ इंडिया लोगों को हर दिन उपलब्ध करा रहा भोजन,जरूरतमंदो के बीच तीन लाख फूड पैकेट्स का वितरण

 



  • हर दिन 10 हजार से अधिक जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाता है भोजन

  • कांस्टीट्यूशन क्लब के पदेन अध्यक्ष लोकसभा स्पीकर ओम विरला के मार्गदर्शन में अभियान हो रहाकामयाब

  • उपाध्यक्ष के रूप में राज्यसभा के उप सभापति  हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय मंत्री  हरदिप सिंह पुरी की भी है सक्रिय भूमिका

  • अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद और पूर्व सांसद इस अभियान में है एक मंच पर एक साथ


 


  नई दिल्ली ।  कुशल नेतृत्व से बेहतरीन कार्यक्षमता परिलक्षित होती है, जिसका नायाब उदाहरण कोविड 19 महामारी के बीच कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की पहल है। सारण सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राजीव प्रताप रुडी की विशेष पहल और अन्य सांसदों के सक्रिय सहयोग से हर दिन क्लब के माध्यम से दस हजार से अधिक लोगों को बना-बनाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री रुडी ने बताया कि बिहार राज्य के कई लाभान्वित लोगों में सारण के भी तीन सौ लोग है जिनके पास भोजन पहुंचाया जा रहा है। यह सब  प्रधानमंत्री के विश्ववन्द्य कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। प्रधानमंत्री जी संकल्पना कि देशभर के हर घर में दोनों समय चूल्हा जलेऔर कोई भूखा न रहे इसकीदुरुस्त व्यवस्था का एक उदाहरण यह भी है। विदित हो कि वर्ष 1947 में स्थापित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव (प्रशासनिक) सारण से भाजपा के सांसद श्री रुडी है।लोकसभा अध्यक्ष, पदेन इसके भी अध्यक्ष होते है और वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष  ओम विरला के मार्गदर्शन में इस अभियान इस अभियान को चलाया जा रहा है । वे निरंतर डिजिटल माध्यम से निरीक्षण, परीक्षण और दिशा-निर्देश देने में अपनी सक्रिय अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे है। श्री विरला की अध्यक्षता और दिशा-निर्देश देने में क्लब नित्य नये कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। कोरोना त्रासदी के कारण जारी लॉकडाउन के कारण दिल्ली में दैनिक कामगार भूखे न रहे अब इसका ख्याल रखा जा रहा है।


रुडी ने बताया कि स्वच्छता के साथ भोजन की पौष्टिकता का भी ख्याल रखा जा रहा है। क्लब का रसोई घर पूरी तरह से स्वच्छ और सेनेटाईज्ड हो इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। क्लब की टीम पूरी तरह से सेनेटाज्ड हो भोजन के पैकेट का वितरण करती है। टीम के30 सदस्य दिल्ली के कश्मीरी गेट, अनार बाग, मादीपुर,नरेला, पश्चिम विहार,इंद्रलोक, कीर्ति नगर, जामा मस्जिद क्षेत्र, मंडावली, गाँधी नगर, सोनिया विहार, सराय काले खान, गोविंद पुरी,शाहपुर जाट, बरारी आदि विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदो के बीच इसका वितरण करते है। साथ में भोजन का पैकेट प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताये जाते है। उन्होंने बताया कि सभी संसद सदस्यों के सहयोग से चलने वाले इस रसोईघर के माध्यम से अभी तक 3 लाख से अधिक भोजन के पैकेट वितरित किये जा चुके है।  इसमें सभी माननीय सदस्य अपना पूरा सहयोग दे रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रुडी ने बताया कि श्री निशिकांत दूबे, श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री अनुभव मोहन्ती, श्री डी॰ राजा, श्री राजीव शुक्ला आदि सांसदों के कार्यालय से भी हर दिन जरूरतमंदों की सूची प्राप्त होती है और सूची के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है। 


सांसद ने बताया कि दिल्ली सरकार के आग्रह पर भी क्लब द्वारा विभिन्न स्थानों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन भी संपर्क कर निःशुल्क भोजन का पैकेट प्राप्त कर रहे है और जरूरतमंदों के बीच उसका वितरण करते है। उन्होंने कहा कि इस कारण अब भोजन के पैकेट की संख्या भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भोजन सात्विक रूप से निरोगता प्रदान करने वाला हो इसके लिए स्वयं इसका निरीक्षण करते है। बता दें कि क्लब के उपाध्यक्ष राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय मंत्री  हरदिप सिंह पुरी है तो वहीं गवर्निंग बॉडी सदस्यों में  राजीव शुक्ला,  मधु जी॰ याक्षी,  जेपी जिथेन्द्र रेड्डी, सुरेन्द्र सिंह नागर,के॰ सी॰ त्यागी, श्री डी॰ राजा,  कैलाश सिंह देव,श्री संदीप दिक्षित,  सुप्रीया सुले, सतीश सी मिश्रा, अजय संचेती,  के॰ राममोहन राव और  तारिक अनवर सांसद और पूर्व सांसद शामिल है। देश की अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के ये सभी सांसद और पूर्व सांसद एक मंच पर एक साथ सहयोग जरूरतमंदों को भोजन कराने के इस अभियान में पूरा सहयोग करते हुए इस पुनीतकार्य में अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल