आर.डब्ल्यू.ए. ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

Noida

कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन की स्थिति से गुज़र रहे देश के सामने आज बड़ा संकट है।  आज विभिन्न समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है।  इसमें एक बड़ी समस्या गरीब, दैनिक मज़दूरी करने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सामने रोज़गार की हो गयी है जिसके कारण उनके समक्ष खाने पीने की चीज़ों का संकट आ गया है।  हालाँकि सरकार इससे निपटने के हर संभव उपाय कर रही है और काफी संख्या में संपन्न लोग, सामाजिक संस्थायें आदि भी सहयोग कर रहे हैं ताकि कोई भी वंचित, गरीब, असहाय व्यक्ति या परिवार इस संकट काल में भूखा न रहे।

इसी क्रम में आर.डब्ल्यू.ए. सैक्टर- 49 नौएडा ने भी वंचित, गरीब, असहाय ज़रुरतमंद लोगों के लिए मुहीम चलायी है जिसके तहत सैक्टर में कार्य करने वाले लोग जैसे कपड़ो को इस्त्री करने वाले, सुरक्षा व् सफाई कर्मचारी, माली, गाडी सफाई वाले, दैनिक मज़दूरी करने वाले आदि लगभग ४० लोगों के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गयी जिसमें आटा 10 किलो , दाल 1 किलो , चावल 5 किलो, चीनी 2 किलो, तेल 1 किलो, मसाला, नमक 1 किलो प्रति व्यक्ति प्रदान किये गये। इस व्यवस्था हेतु आर.डब्ल्यू.ए. ने संस्था के खाते से कोई धनराशि निकासी नहीं की बल्कि सैक्टर के लोगों के आपसी सहयोग से लगभग २ लाख धनराशि एकत्र कर यह कार्य संचालित किया। आगे भी लॉक डाउन के चलते यह कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से व् सोशल डिस्टन्सिंग का पूरी तरह पालन करते हुए चलाया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान उपस्थित लोगों को साफ़ सफाई, मास्क, सैनिटाइज़र , साबुन के इस्तेमाल को लेकर भी बताया गया। अपील की गयी की प्रधानमंत्री जी और सरकार द्वारा बताई गयी बातों का पालन करें। आर.डब्ल्यू.ए अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा की हम सभी को कोरोना महामारी को अत्यंत गंभीरता से लेना चाहिए और अपने आस पास व् परिचितों को भी फोन द्वारा जागरूक करना चाहिए, महासचिव विजय भाटी ने बताया की हम पूरा ध्यान रखें की सैक्टर में सभी लोग सरकार द्वारा  दिए गए  दिशा निर्देशों का पालन करे और कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे, हम उस तक हर संभव मदद पहुँचाये, मुख्या संरक्षक प्रशान्त त्यागी ने कहा की कोरोना संकट के चलते ध्यान रहे की किसी का हाथ न पकड़ें किन्तु किसी का साथ भी न छोड़ें। सैक्टर में सालों से सेवा दे रहे लोगों के साथ हम खड़े रहे। उपाध्यक्ष पवन भंडारी ने अपील की के सभी सैक्टर निवासी अभी बहार से आने वाले गृह कार्य करने वाले सेवकों को लॉक डाउन समय के चलते घरों पर न बुलाएं और उनका वेतन न रोकें। इस अवसर पर आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारी संजय त्यागी, विजय भाटी, पवन भंडारी, प्रशान्त त्यागी, हाशिम अली, देवेन्द्र चौधरी, अरुणा कवात्रा, विकास कपूर, आनन्द अवाना, आर.आर.मौर्या उपस्थित रहे।    

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल