कालिंदी कॉलेज में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

यौन, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक हिंसा व्यक्तिगत, समाज और राज्य के स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध है: प्रो प्रलय कानूनगो





नई दिल्ली: 



डॉ.अनीताटैगोर की अध्यक्षता में, राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से, कालिंदी कॉलेज (डीयू) के  महिला विकास सेल ने 4 मार्च 2020 को महिलाओं के खिलाफ अपराधों और निवारण के कानूनी उपायों के विषय पर एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल सुश्री अंजुला बंसल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, सुश्री बंदना कुमारी (दिल्ली सरकार की विधायक)ने संकट में महिलाओं को तत्काल राहत देने के लिए एक तंत्र की आवश्यकता को रेखांकित किया।


विशिष्ट अथिथि  मुख्य वक्ता प्रो प्रलय कानूनगो, डीएएडीगेस्टप्रोफेसर, हाइडेलबर्ग विश्वविद्यालय, जर्मनीने कहा कि यौन, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक हिंसा व्यक्तिगत, समाज और राज्य के स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध है। उन्होंने कहा कि भारत में बेहतर लिंगानुपात वाले राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के अनुपातिक रूप से कम उदाहरण हैं। विशिष्ट अतिथि सुश्री सीमा गुप्ता अध्यक्ष, दिल्ली समाज कल्याण बोर्ड, दिल्लीसरकार ने इस अवसर पर कॉलेज की युवा छात्राओं को घरेलू क्षेत्र में अपनी चिंताओं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइनोंका उपयोग करने की सलाह दी। उद्घाटन समारोह का समापन सुश्री निवेदिता गिरि, सहेयकप्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, कालिंदी कॉलेज द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। डॉ शावेतागगनेजा, असिस्टप्रोफेसर स्कूल ऑफ लॉ, महाराजा अग्रसेन स्कूल ऑफ मैनेजमेंटस्टडीज, सुश्री सुनीता शर्मा, एसीपी, दिल्ली पुलिस, डॉ अनीताटैगोर, असिस्टप्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, कालिंदी कॉलेज, डॉ वागेश्वरी देशवाल, सहायकप्रोफेसर,फैकल्टी ऑफ  लॉ, डीयूऔर प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री सीमा जोशीने यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित कानूनों पर सभा को संबोधित किया। एसीपी शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम ने दर्शकों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र में महिला सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा अभ्यास का प्रदर्शन किया। श्री संजीवझा, विधायक,दिल्ली सरकार, सुश्री सारिका चौधरी, दिल्ली महिला आयोग सदस्य, श्री दुर्गेश पाठक, सदस्य राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी,आम अदमी पार्टी,सुश्री अभिनंदन माथुर, सलाहकार दिल्ली सरकारऔरसुश्री मोनिकाभारद्वाज, डिप्टी कमीशनर दिल्ली पुलिस समापन सत्र की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन डॉ टैगोर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल