बालवीर हकीकतराय बलिदान दिवस समारोह का भव्य आयोजन

हिन्दू वीरों का सम्मान व बाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 


नई दिल्ली


 


 अखिल भारत हिन्दू महासभा, दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में पार्टी मुख्यालय हिन्दू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली में हिन्दू धर्म की रक्षा के लिये बलिदान होने वाले बालवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा की गई तथा हवन संपन्न कराया गया। हिन्दू महासभा भवन स्थित बालवीर हकीकत राय, स्वातंत्रय वीर सावरकर एवं भाई परमानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात बालवीर हकीकत राय बलिदान दिवस समारोह की शुरूआत हुई। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कौशिक व राष्ट्रीय महांमत्री मुन्ना कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मंच संचालन राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी ने किया।


दिल्ली प्रदेष के उपाध्यक्ष श्रीकान्त सिंह एवं प्रदेष कार्यालय मंत्री अनिलकान्त भटनागर ने गुलदस्ता भेंटकर समारोह की अध्यक्षता कर रहे हिन्दू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कौशिक व समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री मुन्ना कुमार शर्मा का स्वागत किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कौशिक ने सभी उपस्थितजनों को समारोह की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि हमें बालवीर हकीकत राय के त्याग, बलिदान व साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने प्राण त्याग दिये, परन्तु हिन्दू धर्म का त्याग करना स्वीकार नहीं किया। समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि वीर हकीकत राय ने त्याग व बलिदान के माध्यम से राष्ट्र एवं हिन्दू समाज के सामने एक आदर्श, प्रस्तुत किया है। उन्होंने हमें सिखाया है कि हमें हिन्दुत्व के मार्ग से कभी भी अलग नहीं होना चहिए। उनका मानना था कि हिन्दू धर्म दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म है, हमें अपने धर्म पर गर्व करना चाहिए। उन्होेंने हिन्दुस्तान के निवासियों का आह्वान किया कि हमें अखंड हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करना है तथा हिन्दू, हिन्दी, हिन्दुस्तान का विकास करना है। अखिल भारत हिन्दू महासभा वीर हकीकत राय के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिये दृढ़संकल्य है।


राष्ट्रीय कार्यालय मंत्राी वीरेश त्यागी ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि हम हिन्दू रक्षा व राष्ट्र रक्षा का संकल्प लें। बाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के एक दर्जन विद्यालयों के बच्चे सम्मिलित हुए। बच्चों ने गायन, वादन, नृत्य आदि के माध्यम से कला का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विधालयों के प्रायार्चो को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिहन प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्ररक्षा, हिन्दू रक्षा व हिन्दू, हिन्दी व हिन्दुस्तान के लिये सराहनीय कार्य करने वाले हिन्दू वीरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेषाध्यक्ष अनिल पवार मध्य प्रदेष प्रभारी उत्तर प्रदेष मोहन लाल वर्मा हिन्दू महासभा प्रदेषाध्यक्ष मोहन लाल वर्मा, गुजरात प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र टी.पटेल. उत्तर प्रदेष के प्रदेषाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, महाराष्ट्र प्रदेषाध्यक्ष अनिल रामभाऊ पवार, स्वामी सहजानन्द महाराज, विनोद दूबे, विजय मिश्रा महाराज, राघव मिश्रा, जनार्दन तिवारी, ललित मिश्रा, ध्रुव सिंह, राजीव त्यागी, गौरव मेहरोत्रा, प्रभात राय, विकास सक्सेना, देवदत्त त्यागी, प्रवीण त्यागी, दिनेष त्यागी, सुरेष चन्द त्यागी, अनिल त्यागी, मनमोहन जोषी, विनोद दूबे सहित सैकड़ांे हिन्दू महासभा कार्यकर्ता व दिल्ली के विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थें।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल