*9 दिसंबर को होगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  बैठक* 

 


नई दिल्ली।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले )की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 9 दिसंबर दिन सोमवार को कांस्टीट्यूशन क्लब  आफ इंडिया  ,नई दिल्ली में संपन्न होगी। बैठक में देश के सभी राज्यों /संघीय प्रदेशों  के प्रदेश अध्यक्ष ,प्रभारी, एवं सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के अध्यक्ष  के साथ -साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी /सदस्य एवं अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी भाग लेंग। 
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया( ऑ)के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए देशभर में वृहद सदस्यता अभियान चलाने के साथ-साथ संगठन की देश के सभी राज्यों के जनपदों में बूथ स्तर पर यूनिट खड़ी किए जाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. रामदास आठवले की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के दौरान अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय भी  लिए जाएंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद