त्योहारों पर ना हो छापे मारी

नोएडा। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल की अध्यक्षता मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल अपर आयुक्त विशेष अन्वेषण शाखा वस्तु एवं सेवा कर धर्मेंद्र सिंह से मिला और व्यापारी समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि त्योहारों की वजह से व्यापारियों की व्यस्तता बढ़ गई है इसलिए वह आग्रह करते हैं कि सर्वे छापे मे अभी थोड़ा ढील दी जाये और छोटी मोटी कमियों के लिए व्यापारियों को परेशान ना किया जाये पुख्ता जानकारी होने पर ही आवश्यक कार्यवाही की जाये त्योहारी कारोबार के दौरान स्थानीय अधिकारियों की ओर से व्यापारियों के उत्पीड़न या भ्रष्टाचार की आशंकाओं को कम करने के लिए विभाग से आग्रह करते हैं कि टैक्स चोरी की आशंका या सूचना पर शीर्ष अधिकारियों को भरोसे में लेकर ही फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाए । व्यापारी पहले ही आर्थिक सुस्ती और डिमांड में कमी से परेशान है ऐसे मे त्योहारों मे एसआईबी विभाग द्वारा सर्वे ओर छापों से उन्हें अनावश्यक भागदौड़ में नहीं फंसाना चाहिये । अपर आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि जीएसटी विभाग के अधिकारी या एनफोर्समेंट टीमें पीक फेस्टिव सेल्स के दौरान बाजारों में छापेमारी या रिकॉर्ड की छानबीन नहीं करेंगी। टैक्स चोरी की आशंका या सूचना पर शीर्ष अधिकारियों को भरोसे में लेकर ही फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस अवसर पर चैयरमेन रामअवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, प्रवक्ता चंद्रप्रकाश गौड़, महामंत्री दिनेश महावर, कोषाध्यक्ष मूल चन्द गुप्ता, महामंत्री संदीप चौहान, अजय कुमार, सुखदेव, महामंत्री सतनारायण गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे ।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि