गांधी जयंती और विश्व जीव जन्तु दिवस पर न हो पशु वध : नीलम बाला

भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार ने 29 सितम्बर को पत्र जारी कर देश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के पावन अवसर व  4 अक्टूबर विश्व जीव जन्तु दिवस के अवसर पर सभी वधशालाएं बंद रहेंगी और इस दो दिन को राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
देश की उच्चतम् न्यायलय ने 14 मार्च 2008 को हिंसा विरोधक संघ बनाम मिर्जापुर मोती कुरेशी जमात व अन्य केस पर निर्णय देते हुए निर्देशित किया कि इन राष्ट्रीय दिवसों पर पशु वधशालाएं पूर्णतया बंद रहेंगी।
भारतीय जीवजन्तु कल्याण बोर्ड भारत सरकार की सचिव डा. नीलम बाला ने पत्र के माध्यम से कहा कि प्रदेश के स्थानीय निकाय, नगर निगम, पंचायतों में स्थित वधशालाएं व मांस विक्रय की दुकानें इन दिनों बंद रहेंगी। इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिवों, पशुपालन विभाग के निदेशकों, संबन्धित विभागों के प्रमुख सचिवों से भी नियम का पालन कराने के लिए अनुरोध किया गया है।
यूनाइट फाउण्डेशन संस्था के अध्यक्ष व मानद राज्य पशु कल्याण अधिकारी, लखनऊ डा. पीके त्रिपाठी ने राज्य के सभी पशु प्रेमियों से अपील की है कि वे गांधी जयंती व 4 अक्टूबर को विश्व जीव जंतु कल्याण दिवस सोल्लास से मनाये तथा पशु वध न करने का आग्रह किया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि