नोएडा में आयोजित किया जाएगा श्रीराम लीला महोत्सव


नोएडा। श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा द्वारा 29 सितंबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले श्रीराम लीला महोत्सव 2019 के लिए रामलीला मैदान सी-ब्लॉक सेक्टर 62 नोएडा मे विधि विधान से भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन मे मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम, श्रीराम मित्र मण्डल के चैयरमेन बी0पी0 अग्रवाल, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, मुख्य संरक्षक उमाशंकर गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, रविन्द्र चौधरी, तरुण राज, एस0एम0 गुप्ता, सलाहकार मनोज शर्मा, मुकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश गोयल एवं चंद्रप्रकाश गौड़, चक्रपाणि गोयल, कुलदीप गुप्ता, अनुज गुप्ता, मुकेश गर्ग, पवन गोयल, आत्माराम गुप्ता, उमानंद कौशिक, ओमवीर शर्मा, राजकुमार गर्ग, मुकेश अग्रवाल, संजय शर्मा, रंजीव गुप्ता, सुशील गोयल, किशन लाल मारवाड़, पी0के0 अग्रवाल, चद्रशेखर गर्ग, शांतनु मित्तल सहित समिति के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। भूमिपूजन के साथ ही मंच का निर्माण, पुतले बनाने एवं झूलों का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 29 सितंबर से श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ होगा और 9 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो जायेगा। रामलीला का मंचन प्रतिदिन सांय 7 बजे से होगा। विजयदशमी उत्सव व रावण दहन 8 अक्टूबर को सांय 5 बजे होगा। 3 अक्टूबर को दोपहर पश्चात हनुमान मंदिर सेक्टर 20 से श्रीराम बारात शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर 62 स्तिथ रामलीला स्थल पर सम्पन्न होगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल