बसपा संगठन की कमेटी में तब्दीली


नई दिल्ली: जैसा कि यह सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी, देश व ''सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय'' की पार्टी है। जिसे मध्यनजर रखते हुये आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े प्रदेश, उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बसपा संगठन की कमेटी में कुछ जरूरी तब्दीली की गई है। जो इस प्रकार से है। 
 उत्तर प्रदेश स्टेट का, बी.एस.पी. संगठन का प्रदेश अध्यक्ष अब ''श्री मुनकाद अली, बी.एस.पी. पूर्व राज्यसभा सांसद'' को बना दिया गया है। जिन्होंने अपनी राजनीति बी.एस.पी. से ही शुरू की है और पार्टी की हर सुख-दुःख की घड़ी में, अपनी पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी की हर जिम्मेंदारी को पूरे लग्न के साथ निभाते रहे हैं और अभी भी निभा रहे हैं। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे श्री आर.एस. कुशवाहा को अब बी.एस.पी. केन्द्रीय यूनिट का ''महासचिव'' बना दिया गया है, जो पार्टी में शुरू से ही अनुशासित रहकर अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी के हर आदेश का पालन करते रहे हैं।
 इसके साथ ही, बी.एस.पी. संगठन के आज बनाये गये उपरोक्त ये दोनों पदाधिकारी पूर्व की अपनी जिम्मंेदारी का कार्यभार सांैपने के बाद, तब फिर अपनी इस नई जिम्मेंदारी को संभालेंगे।
 इसके इलावा उत्तर प्रदेश स्टेट का प्रदेश अध्यक्ष ''श्री मुनकाद अली'' पूर्व राज्यसभा सांसद को बनाने के बाद सर्वसमाज में सामंजस्य बनाते हुये लोकसभा में बी.एस.पी. दल का नेता अब ''श्री दानिश अली'' के स्थान पर, पिछड़े वर्ग से बी.एस.पी. के जौनपुर के लोकसभा सांसद ''श्री श्याम सिंह यादव'' को बना  दिया गया है। श्री रितेश पाण्डेय सांसद को लोकसभा में डिप्टी लीडर बना   दिया गया है।
 किन्तु ''श्री गिरीशचन्द्र जाटव'' लोकसभा सांसद अपनी पार्टी के लोकसभा में ''चीफ व्हीप'' बने रहेंगे। इस प्रकार से यह सब जरूरी तब्दीली पार्टी व मूवमेन्ट के हित में की गई है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल