मोबाइल फोन : साल, दो साल का साथी, फिर बनता बहुआयामी बर्बादी



-डॉ. शैलेश शुक्ला

आज से दस साल पहले फोन का मतलब सिर्फ कॉल और संदेश थापर आज सुबह के अलार्म से लेकर रात तक हमारी पूरी जिंदगी इसी छोटे से डिब्बे में बंद है। उसी में हमारा बैंक हैबच्चों की पढ़ाई हैदुकान का हिसाब हैजमीन के कागज हैं और परिवार की यादें भी हैं। पर कभी सोचा है कि जिस चीज पर इतनी बड़ी जिंदगी टिकी हैउसकी उम्र कौन तय करता हैहम या उसे बनाने वाली कंपनीअगर आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि उसकी उम्र हम नहींकंपनी तय करती है।

 आप तीस-चालीस हजार का फोन लाते हैंपहले साल वह मक्खन जैसा चलता हैदूसरे साल भी ठीक रहता हैपर दूसरे साल के आखिर में ही संकेत मिलने लगते हैं। कंपनी कहती है अब इस मॉडल को बड़ा अपडेट नहीं मिलेगाफिर कुछ महीनों बाद सुरक्षा अपडेट भी बंद हो जाते हैं। फोन गर्म होने लगता हैबैटरी जल्दी खत्म होती हैबैंक का ऐप कहता है आपका सिस्टम पुराना और असुरक्षित है। नया कैमरा फीचर आपके फोन में आता ही नहीं। मन में डर बैठ जाता है कि फोन बेकार हो गया और आप मजबूरी में नया फोन लेने चले जाते हैंजबकि फोन टूटा नहीं हैखराब भी नहीं है। उसे सिर्फ पुराना साबित कर दिया गया है। यह कोई तकनीकी मजबूरी नहींबल्कि एक सोची-समझी व्यापारिक रणनीति हैजिसे दुनिया में प्लांड ऑब्सोलेसेंस कहा जाता हैयानी चीज को तय समय पर बेकार बना देना ताकि नया सामान बेचा जा सके।

यह रणनीति कैसे काम करती हैइसे समझना आसान है। इसका पहला हथियार है सॉफ्टवेयर अपडेट। हर फोन में दो तरह के अपडेट होते हैंएक बड़ा ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट जो फोन के फीचर बदल देता है और दूसरा छोटा सुरक्षा अपडेट जो फोन को हैकर से बचाता है। कंपनियां दो साल तक दोनों अपडेट देती हैंफिर बड़ा अपडेट बंद कर देती हैं और कहती हैं कि पुराना हार्डवेयर नया सॉफ्टवेयर नहीं संभाल पाएगा। कई बार यह सच होता हैपर कई बार यह सिर्फ बहाना होता है। असल में हर मॉडल को नए सॉफ्टवेयर पर परखने में बहुत पैसा और समय लगता है। एक कंपनी के पास एक साथ चालीस-पचास मॉडल होते हैंहर एक को अलग-अलग नेटवर्क और ऐप पर टेस्ट करना पड़ता है। कंपनी को लगता है कि पुराने मॉडल पर खर्च करने से पैसा वापस नहीं आएगाइसलिए वह पैसा नए मॉडल में लगा देती है।

दूसरा खेल चिप बनाने वाली कंपनियों का है। फोन का मुख्य प्रोसेसर क्वालकॉम या मीडियाटेक बनाते हैं और वे भी अपने प्रोसेसर का सपोर्ट सिर्फ तीन-चार साल तक देते हैंउसके बाद मोबाइल कंपनी चाहे भी तो अपडेट नहीं दे सकती। दूसरा बड़ा हथियार है बैटरी। आजकल बैटरी अंदर फिक्स होती है और दो साल बाद उसकी क्षमता अस्सी प्रतिशत रह जाती है। आप सर्विस सेंटर जाते हैं तो कहा जाता है कि बैटरी नहीं मिलेगी या इतना खर्च आएगा कि नया फोन ले लीजिए। जो काम दो हजार में हो सकता थाउसके लिए तीस हजार का नया फोन बेच दिया जाता है। तीसरा हथियार है विज्ञापन। हर छह महीने में नया फोननया कैमरादो सौ मेगापिक्सल का शोर। लगता है आपका फोन पुराना हो गयाजबकि रोज के काम के लिए आपका पुराना कैमरा भी काफी था। कंपनियां फोन नहींहीन भावना बेचती हैं।

इस साजिश का नुकसान सिर्फ आपकी जेब को नहींपूरे देश को हो रहा है। पहला नुकसान आर्थिक है। भारत में आज भी परिवार बड़ी मुश्किल से पैसे जोड़कर फोन खरीदता हैछात्र पढ़ाई के लिएकिसान मौसम और योजना की जानकारी के लिएदुकानदार यूपीआई के लिए फोन लेता हैउसके लिए हर दो-तीन साल में नया फोन लेना बहुत बड़ा बोझ है। दूसरा नुकसान सुरक्षा का है। जब सुरक्षा अपडेट बंद हो जाते हैं तो फोन हैकर के लिए आसान निशाना बन जाता हैजबकि उसी फोन में आधारपैन और बैंक की जानकारी पड़ी है। तीसरा और सबसे बड़ा नुकसान पर्यावरण का है। हर साल करोड़ों फोन कचरा बनते हैं और उनके अंदर लेडकैडमियम जैसी जहरीली धातुएं होती हैं। यह कचरा गाजीपुरसीलमपुर जैसी जगहों पर पहुँचता है जहाँ छोटे बच्चे बिना सुरक्षा के उसमें से धातु निकालते हैंइससे सेहत खराब होती है और पानी जहरीला होता है। अगर हम फोन को दो साल की जगह पाँच साल चलाएं तो आधा कचरा अपने आप कम हो जाएगा।

इसी समस्या को समझते हुए यूरोप ने एक सख्त कानून बनाया है। यूरोपीय संघ का इकोडिजाइन रेगुलेशन 20 जून, 2025 से लागू हो चुका है। इस नियम के तहत यूरोप में बिकने वाले हर स्मार्टफोन को बिक्री बंद होने के बाद कम से कम पाँच साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सुरक्षा अपडेट देना अनिवार्य हैसाथ ही सात साल तक स्पेयर पार्ट्स देना भी जरूरी है। यह सिर्फ वादा नहीं हैकंपनी को यह जानकारी डिब्बे पर लेबल की तरह लिखनी होगी और नियम न मानने पर जुर्माना लगेगा। इसी दबाव में सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियां अब सात साल तक अपडेट देने लगी हैं। भारत में अभी तक ऐसा कोई अनिवार्य नियम नहीं है। यहाँ कितने साल तक अपडेट मिलेगायह पूरी तरह कंपनी की मर्जी है।

हाँसरकार ने इस पर सोचना और इस दिशा में थोड़ा बहुत काम करना शुरू किया है। सरकार ने कहा है कि फोन में पहले से लोड फालतू ऐप्स को हटाने का विकल्प मिलना चाहिए और बड़े अपडेट की जाँच होनी चाहिए। साथ ही 28 नवंबर, 2025 को एक आदेश में सरकार ने कंपनियों से नए फोन में संचार साथी सुरक्षा ऐप पहले से डालने और पुराने फोन में अपडेट के जरिए पहुँचाने को कहा है। इससे पता चलता है कि सरकार सॉफ्टवेयर को लेकर गंभीर हैपर अपडेट कब तक मिलेगाइस पर अभी कोई साफ कानून नहीं है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार हैइसलिए यहाँ भी यूरोप की तरह कम से कम पाँच साल सुरक्षा अपडेट और तीन-चार साल बड़ा अपडेट अनिवार्य होना चाहिएसाथ ही बैटरी बदलने की सुविधा तय होनी चाहिए। इससे आम आदमी का पैसा बचेगाफोन सुरक्षित रहेगा और कचरा भी कम होगा। फोन अब विलासिता नहींजरूरत है और जरूरत की उम्र कंपनी नहींदेश का कानून तय करेयही सही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम