डी ए वी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दान किया नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी को पुस्तकें
नोएडा:आज सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल नोएडा के लगभग 20–25 छात्र नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी पहुंचे, जहाँ उन्होंने उत्साहपूर्वक स्कूल की पुस्तकों का दान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लगभग 400 के आसपास पुस्तकें लाइब्रेरी को भेंट कीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लाइब्रेरी का विस्तृत भ्रमण कराया गया तथा प्रेजेंटेशन (पीपीटी ) के माध्यम से उन्हें लाइब्रेरी की कार्यप्रणाली, सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें Noida iCare के आगामी कार्यक्रम के बारे में भी अवगत कराया गया।
बच्चों ने इस अनुभव को लेकर अत्यंत खुशी और उत्साह व्यक्त किया। पुस्तक दान जैसे इस सराहनीय कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर विशेष उपस्थिति महासचिव, नोएडा लोकमंच महेश सक्सेना की रही। उनके पश्चात नोएडा लोकमंच से राजेश्वरी त्यागराजन की भी उपस्थिति रही। साथ ही सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं श्रीमती पूजा एवं श्रीमती तानिया शर्मा भी उपस्थित रहीं।

