अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा लोकमंच द्वारा “महिला श्री अवार्ड – सीजन 3” का आयोजन 8 मार्च को



 



नोएडा। *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस* के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से “महिला श्री अवार्ड – सीजन 3” का भव्य आयोजन *8 मार्च (रविवार), 3 बजे,दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन, सेक्टर-62, नोएडा में किया जा रहा है।*

यह कार्यक्रम *नोएडा लोक मंच का सांस्कृतिक प्रकल्प पहला कदम* द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सहयोगी के रूप में *Rotary Club of Delhi Okhla City* एवं *दिल्ली मेट्रो एजुकेशन* का सहयोग उल्लेखनीय है l 

इस कार्यक्रम में *गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा * मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं नोएडा के विधायक *श्री पंकज सिंह* विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक सहित अन्य कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। 

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी, जिनमें सेवानिवृत्त आई.ए.एस एवं सुभारती विश्वविद्यालय की चांसलर श्रीमती स्तुति कक्कड़, फेलिक्स हॉस्पिटल एंड ग्रुप्स की डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता, एन.टी.पी.सी.के होल टाइम डायरेक्टर आलोक कुमार त्रिपाठी, एन.टी.पी.सी. जी.ई जॉइंट वेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश कुमार खेंडे, आई.ई.एक्स. लिमिटेड के एम.डी. और सी.ई.ओ. सत्यानारायण गोयल तथा भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि यह कार्यक्रम नोएडा शहर की महिलाओं की प्रतिभा, समर्पण और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। 

इस आयोजन के माध्यम से उन महिलाओं को मंच प्रदान किया जाएगा जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम 8 मार्च को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME), बी-12, ब्लॉक-बी, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-62, नोएडा में आयोजित होगा।

नोएडा लोक मंच ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन