*रेलवे की स्थानांतरण पॉलिसी को मजबूत किया जाएगा : विधूड़ी*

 


ई दिल्‍ली। देश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या अधिक होने के बावजूद सरकार उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं दे रही है। सरकार इस बार अगर, मुझे पिछड़ा वर्ग कमीशन में शामिल करती है तो मैं पूरी ताकत के साथ पिछड़े वर्ग के उत्थान की पूरी कोशिश करुंगा। ट्रांसफर नीति में भी मेरी कोशिश होगी कि यूनियन से जुड़े लोगों को मुख्यालय से बाहर न भेजा जाए।                                                      आल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्पलाइज एसोसिएशन के 25 स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने उक्त बातें कहते हुए एसोसिएशन के लोगों को आश्वस्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को समाज के आखिरी छोर पर खड़े हुए लोगों की चिंता है। वे सांसदों को भी जनसामान्य की समस्या का समाधान करने के लिए कहते हैं कि आप केवल अपने क्षेत्र के ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कोने की समस्या का समाधान करने की बात संसद में रख सकते हैं। श्री विधूड़ी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के रेलवे इम्पालाइज की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।


उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों की स्थानांतरण पॉलिसी को अन्य यूनियनों की भांति मजबूत किए जाने, संगठन एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं सुविधाओं पर नियमानुसार विचार कर लागू करवाने का भरोसा दिलाया।                                    एसोसिएशन के अध्यक्ष के.एस.कुशवाहा ने संगठन के कर्मचारियों को रेल कार्य करते समय बेहद सजग रहने की हिदायत दी। उन्होंने संगठन को तोड़ने के काम लगे लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताते हुए कहा कि ऐसे लोग संगठन की मजबूती के चलते कामयाब नहीं हो पाएंगे।


 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एसोसिएशन के महामंत्री एस.के यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर स्‍वागत किया। इसके बाद अपने संबोधन में                                                                           एसोसिएशन के महामंत्री एस.के.यादव ने श्री विधूड़ी के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि वे सरकार में मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में संगठन की मांगों को पूरा कराने में वे सक्षम हैं। श्री यादव ने संगठन को प्रभावित करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताते हुए कहा कि संगठन सबके सहयोग से चलता है। ऐसे में संगठन के एक-एक सदस्य को पूरी मजबूती के साथ काम करना होगा,तभी हम कामयाब हो पाएंगे। श्री यादव ने भारत सरकार दसे मांग करते हुए कहा कि रेलवे में निजीकरण पर अंकुश लगाया जाए,न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए,रेलवे कर्मचारियों को सेना की तर्ज पर कैंटीन की सुविध उपलब्ध कराई जाए।                          एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि वे रिटायर होने के बावजूद हमेशा संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उनकी जहां भी जरूरत होगी वे हमेशा संगठन के लिए उपलब्ध रहेंगे। संगठन के दिल्ली मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम को संगठन के संस्थापक राधेश्याम सिंह,संस्थापक सदस्य भूप सिंह,कौशलेन्द्र सिंह,तेजवीर सिंह,जितेन्द्र सिंह,कैलाश यादव, फिरोजपुर मंडल के सचिव ब्रिजेश कुमार,ए.पी.गुप्ता,आर.डी.पाल आदि ने भी संबोधित कर संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा