एकता में अनेकता भारत की ताकत : मुख्तार अब्बास नकवी

 नई दिल्ली 


:
 केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेताराज्यसभाश्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि दारा शिकोह की विरासत को दकियानूसी सियासत ने भुलाने-भ्रमाने की साजिश की है।

आज नई दिल्ली में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा दारा शिकोह पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "व्हाई दारा शिकोह मैटर्स टुडे: रिमेंबरिंग हिज वर्क्स एंड पर्सनालिटी" को सम्बोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि सामाजिक सद्भाव, सौहार्द, सहिष्णुता, सर्वधर्म समभाव भारत की आत्मा है और "एकता में अनेकता" भारत की ताकत है। दारा शिकोह समस्त जीवन इसी संस्कृति, संस्कार के सार्थक सन्देश वाहक रहे।

श्री नकवी ने कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहाँ सभी धर्मोंसम्प्रदायों के मानने वाले करोड़ों लोग शांतिसौहार्दसहिष्णुता के साथ रह कर एक मिसाल पेश करते हैं।

श्री नकवी ने कहा कि भारत में जहाँ सभी पंथों, सम्प्रदायों को मानने वाले रहते हैं, वहीँ भारत में किसी भी मजहब को ना मानने वाले लोग भी रहते हैं। यही "अनेकता में एकता" की ताकत भारत को "एक भारत श्रेष्ठ भारत" बनाती है। भारत में आस्तिक और नास्तिक, दोनों को समान संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकार और सुरक्षा है।

श्री नकवी ने कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां सब धर्मों के त्यौहार-पर्व मिल-जुल कर मनाये जाते हैं। हमें इस साझा विरासत और ताकत को मजबूत रखना है। सहिष्णुता हमारा संस्कार एवं सह-अस्तित्व हमारी संस्कृति है। इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ भारत की आत्मा पर चोट होगी।

श्री नकवी ने कहा कि भारत जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक-धार्मिक ज्ञान का केंद्र हैवहीँ "सर्व धर्म समभावएवं "वसुधैव कुटुंबकमकी प्रेरणा का स्रोत भी है। सह-अस्तित्व के संस्कार और सहिष्णुता की संस्कृतिसंकल्प को किसी भी परिस्थिती या हालत में कमजोर नहीं होने देना है। यह हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

श्री नकवी ने कहा कि तमाम साजिशों के बावजूद हमारी संस्कृति-संस्कार-संविधान ने "अनेकता में एकताकी डोर को कमजोर नहीं होने दिया। समावेशी विकास के रास्ते में बाधाएँ आई भी तो हमारी इसी ताकत ने देश को रुकने नहीं दिया।

श्री नकवी ने कहा कि तथाकथित सेक्युलरिज़्म के सूरमाओं की सरकारों ने कई अन्य महान लोगों की तरह ही दारा शिकोह को भी न्यायोचित स्थानपहचान नहीं दीउनके कार्यों को महत्व नहीं दिया। दारा शिकोह का व्यक्तित्व बहुत बहुमुखी था। वह एक बहुत ही जिंदादिल इंसानएक विचारकमहान शायरविद्वानसूफी और कला की गहरी समझ रखने वाली शख्सियत थे।

इस अवसर पर आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉ. कृष्ण गोपाल (मुख्य संबोधन); अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाईस-चांसलर प्रोफेसर तारिक़ मंसूर; जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वाईस-चांसलर प्रोफेसर नजमा अख्तर; मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के वाईस-चांसलर प्रोफेसर ऐनुल हसन; ईरान के कल्चरल कौंसलर डॉ. मोहम्मद अली रब्बानी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल