19 हज़ार के पार पहुंचा आंकड़ा

अब तक 19,016 पॉजिटिव, 17,429 की अस्पताल से छुट्टी, 1,519 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 184 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 138 लोगों ने अपने हौसले से कोरोना को परास्त कर दिया। जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 184 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 19,016 हो गया है। जबकि 138 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 17,429 हो गई है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल